- Prime Minister Narendra Modi to embark on a two-day visit to China tomorrow to attend Shanghai Cooperation Organisation summit.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर कल चीन रवाना होंगे।
"Prime Minister Shri Narendra Modi will be participating in the forthcoming 18th meeting of the Council of Heads of State of Shanghai Cooperation Organization to be held under chairmanship of Chinese president Xi-Jinping in China on 9th and 10th of June. This will be the first SCO summit after India became a member in June 2017."
Mr Kumar said, Mr. Modi will also hold bilateral talks with the Chinese President Xi Jinping tomorrow followed by the summit event on Sunday.
Mr Kumar said, India’s focus will be on strengthening cooperation to fight terrorism, improving connectivity among member countries and bringing peace and stability in the region.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर कल चीन रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री मोदी चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ कल बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 और 10 जून को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन के राष्ट्राध्यक्षों की आगामी 18वीं बैठक में भाग लेंगे। जून 2017 में भारत के इस संगठन का सदस्य बनने के बाद एस सी ओ का ये पहला शिखर सम्मेलन है।
श्री रवीश कुमार ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मौजूदा संबंध और मज़बूत करना है। श्री कुमार ने कहा कि भारत आतंकवाद से मुकाबले, सदस्य देशों के बीच संपर्क बढ़ाने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर प्रमुख रूप से ध्यान केन्द्रित करेगा।
--------
- IMF welcomes RBI decision to hike repo rate, terms it as an appropriate step in times of rising inflation.
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने रेपो दर में बढ़ोतरी के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले का स्वागत किय़ा। कहा, बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में यह सही कदम।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो दर 25 आधार अंक की बढ़ोत्तरी के साथ छह दशमलव दो पांच प्रतिशत किए जाने का स्वागत किया है। मुद्रा कोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बढ़ती मुद्रा स्फीति तथा तेल की बढ़ती कीमतों और अन्य कई घरेलू कारणों को देखते हुए रिज़र्व बैंक का यह सही कदम है।
<><><>
The Apex bank has made changes in the Gold Monetisation Scheme (GMS) of 2015 to enable people to open a hassle-free gold deposit account. In a notification issued yesterday, RBI said that the short-term deposits should be treated as bank's on-balance sheet liability.
<><><>
दक्षिण अफ्रीका में मंडेला-गांधी युवा सम्मेलन में कई देशों ने मानवता के समक्ष वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए गांधीवादी मूल्यों की वापसी का आह्वान किया है। दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारिज़बर्ग में125 वर्ष पहले 7 जून 1893 को महात्मा गांधी को रंग और नस्लभेद के चलते ट्रेन से उतारे जाने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में तीन दिन के कार्यक्रम के तहत इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- Commerce and Industry Minister Suresh Prabhu says new industrial policy to be announced soon to make India ready for fourth industrial revolution.
- वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए भारत को तैयार करने के लिए जल्दी ही नई औद्योगिक नीति की घोषणा की जायगी।
The Minister said, the Central government has instilled business confidence among people and domestic investment has picked up while industrial production is also going up. He said, India will soon be a five trillion economy.
Mr Prabhu said, the government is working on a strategy to increase exports and promote agricultural growth in the country. He said, there is a clear upsurge in investments and trade should become an engine for India’s economic growth story. The minister also added the US is India's very important trade partner.
वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि सरकार जल्दी ही नई औद्योगिक नीति की घोषणा करेगी। अपने मंत्रालय की चार साल की उपलब्धियों के बारे में आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री प्रभु ने कहा कि नई औद्योगिक नीति पर गहन परामर्श जारी है और नई नीति चौथी औद्योगिक क्रान्ति के लिए भारत को तैयार करेगी।
श्री प्रभु ने कहा कि केन्द्र सरकार ने लोगों के बीच कारोबार का विश्वास बढ़ाया है। घरेलू निवेश बढ़ा है और औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ रहा है। श्री प्रभु ने कहा कि सरकार देश में निर्यात बढ़ाने और कृषि विकास को प्रोत्साहन देने के लिए एक रणनीति पर काम कर रही है।
- Air India seeks 1,000 crore rupee bank loan to meet its urgent working capital requirement.
- एयर इंडिया ने जरूरी कामकाज निपटाने के लिए एक हजार करोड़ रूपये का बैंक ऋण मांगा।
National Carrier Air India has sought proposals for short-term loans worth one thousand crore rupees to meet its urgent working capital requirements. According to the bid document, the one thousand crore loan will be drawn in June in one or more tranches. The airline has requested banks to submit their financial bids by the 13th of this month. The tenure of the loan will be one year from the date of availing short-term loans. Amid fund crunch, during which Air India also had to defer its staff salaries, the airline borrowed 6,250 crore rupees from various banks between September last year and January this year for working capital requirements and other needs.
The debt-ridden Air India, has not paid salaries of the staff for the month of May. The government had attempted to sell 76 per cent stakes of the national carrier which came a cropper last month after it did not get even a single bidder.
राष्ट्रीय विमानन कम्पनी एयर इंडिया ने अपनी तात्कालिक पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए दस अरब रूपये के लघु अवधि के ऋण के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। ऋण के दस्तावेजों के अनुसार दस अरब रूपये का ऋण जून में एक या दो किस्तों में लिया जायेगा। एयर लाइन ने बैंकों से अपने प्रस्ताव इस महीने की 13 तारीख तक देने को कहा है।
धन की कमी के कारण एयर इंडिया को अपने कर्मचारियों के वेतन देने में परेशानी हो रही थी और उसे पिछले वर्ष सितम्बर और इस वर्ष जनवरी के बीच विभिन्न बैंकों से 62 अरब पचास करोड़ रूपये का कर्ज लेना पड़ा था।
- Mithali Raj becomes the first Indian to score 2,000 runs in T20 International Cricket.
- मिताली राज ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।
Mithali achieved the landmark after scoring a single off Oshadi Ranasinghe en route to her knock of 23 during India's seven-wicket win over Sri Lanka in the Women's Asia Cup T20 at Kuala Lumpur. She now has 2,015 runs from 75 matches.
Mithali is the seventh woman to reach 2,000 runs, a list which is being headed by England cricketer Charlotte Edwards with 2,605 runs.
Interestingly, India men's team captain Virat Kohli with 1,983 runs is the next Indian on the list, followed by Rohit Sharma and Suresh Raina.
भारत की मिताली राज ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। क्वालालम्पुर में कल ट्वेंटी-ट्वेंटी महिला एशिया कप में श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया। मिताली के अब 75 मैचों में दो हजार 15 रन हो गए हैं। ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली वह सातवीं महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इस सूची में इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स दो हजार छह सौ पांच रन के साथ शीर्ष पर हैं।
- In French Open Tennis semifinals, top seed Rafael Nadal to take on Juan Martin Del Potro of Argentina; Dominic Thiem to clash with Marco Cecchinato of Italy this evening.
- और, फ्रेंच ओपन टेनिस सेमीफाइनल में आज शाम शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल का अर्जेंटीना के हुआन मार्टिन डेल पोत्रो से और डोमिनिक थिएम का इटली के मार्को चोकीनातो से मुकाबला।
In French Open Tennis, top seed Rafael Nadal will take on Juan Martin Del Potro of Argentina this evening for a place in the final of the Men's singles event. In the other semi-final, World number 8, Dominic Thiem will clash with Marco Cecchinato of Italy.
फ्रेंच ओपन टेनिस में पुरूष सिंग्लस के सेमीफाइनल में आज शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल अर्जेंटीना के हुआन मार्टिन डेल पोत्रो से भिड़ेंगे। दूसरे सेमीफाइलन मुकाबले में विश्व के आठवें नम्बर के खिलाड़ी डोमिनिक थिएम का सामना इटली के मार्को चोकीनातो से होगा।
- India's GDP growth likely to cross eight per cent in next two years, says Commerce Minister Suresh Prabhu.
- वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- अगले दो वर्ष में भारत में सकल घरेलू उत्पाद की सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर आठ प्रतिशत से अधिक हो सकती है।
Commerce Minister Suresh Prabhu today said India's GDP growth is likely to cross eight per cent in the next two years. He said, the government is taking a number of steps including formulation of a new industrial policy to double the economy's size to five trillion dollars in 7 to 8 years. India's GDP grew at the fastest pace in seven quarters at 7.7 per cent in the January-March quarter of last fiscal. On yearly basis, however, it grew at a four-year low of 6.7 per cent in 2017-18, down from 7.1 per cent in the previous fiscal.
On his US visit next week, Mr Prabhu said that he would meet his counterpart and industry leaders and raise India's concerns about tightening visa regime in the US and its impact on Indian IT sector.
वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अगले दो वर्षों में भारत की विकास दर आठ प्रतिशत से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले सात-आठ वर्षों में अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर 50 खरब डॉलर करने के उपाय कर रही है, जिनमें नई औद्योगिक नीति भी शामिल है।
पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात दशमलव सात प्रतिशत रही जो पिछली सात तिमाहियों में सर्वाधिक थी। इसके साथ भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहा।
- Government to set up committee to recommend formation of asset Reconstruction Company for faster resolution of stressed accounts of public sector banks.
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के फंसे कर्जों की समस्या के समाधान के लिए सरकार, परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी के गठन की सिफारिश के लिए समिति बनाएगी।
Mr Goyal said, suggestions on strengthening governance process and honest recognition of NPAs or bad loans in PSBs were discussed during the meeting.
वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की घोषणा की है। यह समिति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के फंसे हुए कर्जों के तेजी से समाधान के लिए परिसम्पत्ति पुनर्गठन कम्पनी के गठन के लिए दो सप्ताह में सिफारिश करेगी।
Union Minister Arun Jaitley today said, the Insolvency and Bankruptcy Code (Amendment) Ordinance-2018 will eliminate fly-by-night operators in real estate and ensure timely completion of projects. Earlier this week, President Ram Nath Kovind gave his assent to promulgate the Ordinance, 2018, which allows home buyers to be recognised as financial creditors under the insolvency proceedings. In his Facebook Post, Mr Jaitley said, projects would be completed in reasonable time and investors would get their share of allotments expeditiously.
केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान माओवादियों की गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य इलाकों में इनकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है। अपनी फेसबुक पोस्ट में श्री जेटली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल माओवादियों को एन डी ए खिलाफ अपने हितों के लिए हथियार के रूप में ले रहे हैं।
[]<><><>[]

No comments:
Post a Comment